मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- उप्र आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित आवासीय गृहस्थान योजना -3 के लिए गांव शेरनगर में सर्वे करने आए टीम का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया। आवास विकास परिषद ने सर्वे के लिए किसी प्राईवेट कंपनी को अधिकृत है। विरोध के चलते सर्वे टीम के इंजीनियरों को वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि आवासीय कालोनी के लिए कृषि भूमि किसी भी सूरत में नहीं देंगे। जानसठ रोड स्थित गांव शेरनगर, बिलासपुर, धंधेड़ा में 284 हेक्टेयर में भूमि पर उप्र आवास विकास परिषद मेरठ द्वारा आवासीय गृहस्थान योजना-3 प्रस्तावित है। जिसका ग्रामीण काफी दिनों से विरोध करते आ रहे हैं। मंगलवार को प्रस्तावित भूमि का सर्वे के लिए तीन सदस्यीय इंजीनियरों की टीम शेरनगर गांव पहुंची, जहां पर ग्रामीणों ने आवासीय कालोनी के लिए भूमि देने से इंकार करते हुए सर्वे टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.