गया, मई 13 -- शेरघाटी के पावर सब स्टेशन में मंगलवार को 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने के साथ ही अब इस विद्युत केंद्र की आपूर्ति क्षमता बढ़कर 40 एमवीए हो गई है। पावर स्टेशन की सप्लाई क्षमता में वृद्धि के बाद अब गरमी में लोड बढ़ने के बावजूद रौटेशन जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्र के सभी फीडरों में एक साथ बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी। शेरघाटी टाउन के दो अलग-अलग फीडरों के साथ शेरघाटी में कुल सात फीडर हैं, जिनसे बिजली की आपूर्ति की जाती है। पिछले वर्ष गर्मी में पावर की डिमांड बढ़ने के साथ सभी फीडरों में रौटेशन के हिसाब से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। शेरघाटी के सहायक विद्युत अभियंता (आपूर्ति) मृत्युंंजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में ही इस शक्ति केंद्र में दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.