मथुरा, जनवरी 7 -- युवा पैथोलॉजी एवं मां वैष्णो फाउंडेशन द्वारा लाइफ केयर ब्लड बैंक के सहयोग से युवा पैथोलॉजी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 31 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में युवा पैथोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र पटेल ने 21वां रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कभी कोई कमजोरी नहीं आती। लाइफ केयर ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ. ब्रजेश शर्मा ने कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु के वे सभी व्यक्ति जिनका हीमोग्लोबिन 12 से अधिक है, उन्हें रक्तदान करना चाहिए। शिविर में डॉ. बंटी द्वारा सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से भानु, बंटी, समीर, निज़ा...