बिजनौर, मार्च 19 -- गांव भनोटी के एक युवक ने तीर्थ नगरी शुक्रताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या किये जाने की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन शुक्रताल चले गए। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जाता है। गांव भनोटी निवासी राजू पुत्र सत्यवान(19) र्तीर्थनगरी शुक्रताल में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। चार दिन पहले ही अपने जीजा धर्मपाल के साथ शुक्रताल गया था। उसका जीजा उसे साइट पर काम बताकर अपने गांव लल्लावाला थाना नहटौर लौट आए थे। सोमवार सुबह राजू शौच के लिए गया लेकिन काफी देर तक नहीं आया। इस पर अन्य मजदूरों ने उसे तलाश किया, जहां उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही परिजन सोमवार देरशाम घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। प्रेम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.