नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति से शेयर बाजार में निवेश और डेली ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 31 लाख 76 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे एक वॉट्सएप ग्रुप पर टिप मिलती थी। पीड़ित की तहरीर पर देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीनगर गढ़वाल के प्रगति विहार निवासी विनोद सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि छह अक्टूबर को वह एक लिंक के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप '71 वेल्थ इन्हेंसमेंट' से जुड़े थे। इस ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़ी टिप्स दी जाती थीं। पीड़ित विनोद सिंह ने बताया कि ग्रुप में शुरुआती टिप्स सटीक लगीं, जिससे उनका भरोसा बढ़ा। ठगों ने उन्हें एक फर्जी ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.