हाथरस, मार्च 28 -- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगे 11.96 लाख रुपए - शहर की संस्कार सिटी निवासी व्यक्ति हुआ साइबर ठगों का शिकार - शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हाथरस। शहर की संस्कार सिटी निवासी व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 11.96 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जनपद जोनपुर के थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के कबीली पहतियापुर के रहने वाले राहुल कुमार द्विवेदी पुत्र ओमप्रकाश द्विवेदी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की संस्कार सिटी कॉलेज में रहते हैं। उनके पास अनजान नंबरों से मैसेज आया। जिसमें शेयर मार्केट में निवेश करने की बात कही गई। उनको एक व्हाटसएप ग्रुप एफ5 आईसीआईसीआई स्टोक एक्सचैंज में जोडा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.