मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। साइबर थाना में धरहरा निवासी एक शिक्षक ने लिखित आवेदन देकर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर 7.50 लाख रुपए साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करायी है। साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी शिया भारती ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जनवरी 25 में उसे ऑनलाइन फेसबुक पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेन्ट का रिक्वेस्ट आया। फेसबुक पर रिक्वेस्ट करने वाले से व्हाटसएप पर कान्टैक्ट के बाद उसने 20 हजार रुपया शेयर मार्केट में लगाया। इन्वेस्टर ने पन्द्रह दिन बाद उसे 21500 रुपया वापस कर दिया। भरोसा होने के बाद उसने बड़ी रकम शेयर मार्केट में लगाने का मन बनाया। ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं होने पर वह बैंक जाकर अपने एकाउंट से दो बार में 7.50 लाख रुपया शेयर मार्केट में लगाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.