रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शेयर मार्केट के नाम पर रुद्रपुर निवासी एक युवक से एक करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी हो गई। युवक की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उन्होंने जून में सोशल मीडिया पर एक निवेश का विज्ञापन देखा और सात जून को दिए गए लिंक पर क्लिक कर एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया। ग्रुप में मौजूद व्यक्ति ने खुद को शून्य बाय फिनवेसिया सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह विर्क बताया। वह खुद को निवेश सलाहकार और बाजार विश्लेषक बताते हुए दिनभर ग्रुप में संदेश साझा करता था। 14 जून से 6 जुलाई के बीच वह उसके निर्देशानुसार शेयर ट्रेडिंग करते रहे। सात जुलाई को उन्हें वीआईपी प्रोग्राम से जुड़ने के लिए कहा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.