नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Stock Markket Opening: विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों के चलते बाजार में एक बार फिर रौनट लौट आई है। सोमवार की तूफानी तेजी के बाद आज मंगलवार को भी बाजार में तेजी है। 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 319.89 अंक चढ़कर 79,728.39 अंक पर पहुंच गया। वही, निफ्टी 76.1 अंक मजबूत होकर 24,201.65 अंक पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते सोमवार को बाजार में 1000 अंकों से अधिक की तेजी देखी गई थी।पांच दिन में 32 लाख करोड़ का मुनाफा शेयर बाजार में पिछले पांच दिन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी से सोमवार तक निवेशकों की संपत्ति 32 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सोमवार को सेंसेक्स 855.30 अंक या 1.09 प्रतिशत उछलकर 79,408.50 पर बंद हुआ था। पिछले पांच दिन में सेंसेक्स 5,561.35 अंक या 7.53 प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.