गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश पर मोटी कमाई का झांसा देकर एक व्यक्ति से 9.25 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू पालम विहार निवासी खेमचंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च, 2023 को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रभात सिंह बताया और उसने शेयर बाजार में निवेश कराकर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने डीमैट अकाउंट खुलवाया। उनके कहने पर खेमचंद ने 10 हजार रुपए का निवेश किया। इसके बाद उनके कहने पर निवेश करता रहा। इस प्रकार उन्होंने 5 लाख 92 हजार रुपये लगवा दिए। यह सिलसिला लगभग 7 से 8 महीने चला। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने संजय मित्तल नामक युवक से बात कराई। उसने नई प्रोफाइल बनवाकर निवेश करने पर 22 लाख रुपये तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.