गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर वसुंधरा निवासी युवती से साढ़े 17 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसुंधरा सेक्टर-12 की फ्रेंड्स सोसाइटी में रहने वाली श्रुति खंडेलवाल के अनुसार वह 15 अक्तूबर 2025 के आसपास एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ी थीं। शुरुआती कुछ दिनों में ग्रुप में शेयर बाजार की सामान्य जानकारी दी गई। कुछ समय बाद ग्रुप में प्रचार किया गया कि अब डेली ट्रेडिंग के नाम से विशेष योजना शुरू की जा रही है, जिसमें रोजाना पांच से दस प्रतिशत तक का निश्चित मुनाफा मिलेगा। श्रुति के मुताबिक तीन नवंबर को इस योजना की शुरुआत हुई। एक लिंक भेजकर वेबसाइट पर अकाउंट खुलवाया गया और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। शुरुआती दिनों ...