लखनऊ, नवम्बर 16 -- साइबर जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर वृद्ध से 50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित वृद्ध की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक पीड़ित वृद्ध 60 वर्षीय अवधेश कुमार सिंह विवेकखंड एक के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व फेसबुक रील पर विप्रो के संस्थापक की एक रील उन्होंने देखी। उसपर स्टाक ट्रेडिंग का ऑफर देते हुए एक लिंक था। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर तमाम योजनाएं बताई गई। 10 से 50 फीसद अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिया गया। इसके बाद आईपीओ के लिए एक अकाउंट खुलवाया गया। जालसाजों ने कंपनी को सेबी रजिस्टर्ड बताया। सात बार में करीब 50 लाख रुपये का निवेश किया। इसके बाद जालसाजों ने ब्लाक कर दिया। रुपये नि...