गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से साढ़े 17 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने व्हाट्सऐप ग्रुप, फर्जी निवेश सलाह और विदेशी निवेश कंपनी के नाम पर तैयार किए गए ऐप के जरिए ठगी को अंजाम दिया। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दीहै। वैशाली सेक्टर-छह में रहने वाले तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले से ही शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करते रहे हैं। 23 अक्तूबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप संदेश आया, जिसके जरिए उन्हें एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में 160 से अधिक सदस्य थे और नादिर वर्मा नाम का व्यक्ति खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर रोजाना शाम को ऑनलाइन प...