नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- मलाई पनीर उन डिशों में से एक है जो अपनी रिचनेस, मुलायम टेक्सचर और हल्के लेकिन बेहद सुगंधित मसालों की वजह से हर उम्र और स्वाद पसंद करने वालों की फेवरेट बन जाती है। जब इसे किसी अनुभवी शेफ की स्टाइल में तैयार किया जाए तो इसका स्वाद और भी निखर जाता है। इसी तरह की एक खास रेसिपी है Chef Pankaj Bhadouria द्वारा बनाई गई मलाई पनीर जिसमें कम मसालों का इस्तेमाल होते हुए भी फ्लेवर गजब का आता है। इस रेसिपी की खूबी यह है कि इसमें पनीर को पहले हल्के मसालों में मैरीनेट किया जाता है जिससे उसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। घी में डाले गए इलायची, दालचीनी और लौंग जैसे पूरे मसाले इसकी खुशबू को बेहद आकर्षक बनाते हैं। दही और क्रीम का मेल इसे एक शानदार, क्रीमी बेस देता है- इतना स्मूद कि खाने वाला पहली ही बाइट में इसका दीवाना हो जाए। सब्जियों...