नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Right way to make Panchamrit: भारतीय संस्कृति में पंचामृत सिर्फ एक प्रसाद नहीं बल्कि एक पवित्र मिश्रण है जो जीवन के पांच तत्वों- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतीक माना जाता है। 'पंच' का अर्थ है पांच और 'अमृत' यानी अमरत्व देने वाला अमृत। यह पांच पवित्र सामग्रियों- घी, शहद, मिश्री, दही और दूध से मिलकर बनता है। मशहूर शेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि पंचामृत बनाते समय ना केवल उसकी सामग्री बल्कि उसकी सटीक मात्रा और क्रम (Sequence) का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। यह संतुलन ही इसे शुद्ध, स्वादिष्ट और ऊर्जावान बनाता है। हर एक सामग्री का अपना आध्यात्मिक और सांकेतिक महत्व है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। आइए जान लेते हैं शेफ पंकज की पंचामृत की रेसिपी-पंचामृत बनाने का सही तरीका1 चम्मच घी (Ghee)→ सबसे पहल...