नई दिल्ली, जुलाई 11 -- एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। वो अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी पत्नी शेफाली को याद कर उनके लिए पोस्ट लिख रहे हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट में पराग त्यागी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पराग त्यागी पत्नी शेफाली की याद में पेड़ लगाते नजर आ रहे हैं। पराग के साथ शेफाली और उनका डॉग सिंबा भी नजर आ रहा है।शेफाली की याद में पराग ने लगाए पेड़ पराग त्यागी ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो पेड़ लगाते दिखाई पड़ रहे हैं। इसी के साथ पराग ने कैप्शन लिखा- "परी को हमेशा से ही नेचर से प्यार था और वो उस प्यार को वापस देना चाहती थीं जो दुनिया ने उनपर बरसाया था। ये प्यार वापस देने का पहला स्टेप है, पेड़ लगाना। उनको (शेफाली) प्यार और हमेशा सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। वह आप स...