विकासनगर, मई 2 -- तहसील क्षेत्र अन्तर्गत डिरनाड में शेडकूडिया देवता के नवनिर्मित मन्दिर में शुक्रवार को विधिविधान से देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान दूर-दराज से लोग देवता के दर्शन करने उमड़ पड़े। लोगों ने नवनिर्मित मन्दिर मे देवताओं की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि मांगी। शुक्रवार को मंदिर परिसर में जुटे श्रद्धाओं का जोश देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। लोगों ने शेडकुडिया देवता का मन्दिर अपने निजी संसाधनों से बनाया है। शेडकूडिया देवता मन्दिर स्वागत समिति ने बजीर दीवान सिंह राणा, पुरोहित विरेन्द्र सेमवाल ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में खत शिरगांव के पुरटाड, कथियान, भटाड, हरटाड, छजाड, अगेडी, पटियूड, लोखाड, खादरा, डागूठा, ऐठान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.