रांची, जनवरी 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। शहीद शेख भिखारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन को नैक मूल्यांकन में- बी ग्रेड मिला है। प्राचार्या डॉ सपना त्रिपाठी ने बताया कि यह कॉलेज के लिए ऐतिहासिक और प्रसन्नता का क्षण है। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ अंजू शर्मा ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। बीते 21-22 जनवरी को नैक पीयर टीम ने कॉलेज का मूल्यांकन भौतिक रूप से किया था। नैक पीयर टीम में अध्यक्ष प्रो वैजयंता पाटिल, समन्वयक सदस्य प्रो आनंदन कंडसामी और प्रो डोनाटस कुजूर थे। उन्होंने कॉलेज की समीक्षा की। कॉलेज प्रबंधन की ओर से सचिव डॉ पीके वर्मा, कोषाध्यक्ष नसीम अख्तर, सलाहकार प्रो संजय मिश्र ने बी ग्रेड मिलने पर सभी शिक्षक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी, साथ ही भविष्य में और अच्छा करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.