रामगढ़, जनवरी 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। चुटूपालू स्थित शहीद स्थल पर गुरुवार को अमर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य अतिथि और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह ने अपने साहसिक अभियान से अंग्रेजों के मन में भय उत्पन्न करने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि दोनों वीरों ने छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजी सेना के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया और चुटूपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.