घाटशिला, जनवरी 14 -- धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ चौक बाजार में मकर संक्रांति के दिन राजाओं के समय से चली आ रही परंपराओं को निभाते हुए ग्रामीणों द्वारा मकर संक्रांति के दिन नारियल की लड़ाई का खेल खेला गया। इस खेल में दो लोग आमने-सामने खड़े होकर अपने-अपने नारियल को एक दूसरे की नारियल से टकराते हैं। जिस व्यक्ति की नारियल फूट जाती है उस व्यक्ति को सामने वाले को अपना नारियल देना पडता है। वह व्यक्ति पराजित माना जाता है। इस खेल मे जात, सम्प्रदाय ,और जवान ,बुढे, का भेद नहीं होता है। यह अनोखी लड़ाई अपने भविष्य की शुभ संकेत देती है ऐसी मान्यता है । शेख जुम्मन ने एक नारियल से सर्वाधिक छ: नारियल जीता। कुल लगभग 600 नारियल की बिक्री हुई। जानकारी के अनुसार लोगों की मनोरंजन के लिए राजा ने इस लड़ाई को शुरु किया था। राजा के राज तो समाप्त हो गया है,लेकिन राजा द्वा...