बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- शेखोपुरसराय में केंद्रीय विद्यालय खुलने से लोगों में हर्ष शेखोपुरसराय, निज संवाददाता प्रखंड के नीमी गांव में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मिली मंजूरी से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। स्थानीय लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिली बड़ी सौगात मान रहे हैं। लोग ने शेखोपुरसराय में केंद्रीय विद्यालय खुलने का श्रेय नवादा के सांसद विवेक ठाकुर को दिया जा रहा है। खुद सांसद ने मंत्रिमंडल के फैसले को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। शेखपुरा जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला सिंह ने इसे सांसद का अथक प्रयास बताया और आभार व्यक्त किया है। मुखिया अभिमन्यु कुमार, भाजपा नेता बियूस कुमार, समाजसेवी संजीव कुमार ने भी सांसद को धन्यवाद दिया है।

हिंदी हिन्दुस...