बिजनौर, अगस्त 3 -- क्षेत्र के गांव मलकपुर के निकट रविवार तड़के करीब चार बजे शेखूपुर रजवाहे की पटरी अचानक टूट गई, जिससे नहर का पानी तेज बहाव के साथ आसपास के खेतों में भर गया। देखते ही देखते सैकड़ों बीघा में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार बीते कई दिनों से नहर में पानी का बहाव अत्यधिक था, जिससे पटरी पर दबाव लगातार बढ़ रहा था। रविवार सुबह अचानक पालट टूटने से पानी खेतों में घुस गया और किसानों को फसल बचाने का मौका तक नहीं मिला। वहीं किसान महेंद्र सिंह, अजय कुमार, धर्मेन्द्र, नरेश, महाराज सिंह, संजीव कुमार, नेपाल सिंह, करन सिंह, रामेंद्र, मुला सिंह, जागेश, बुध सिंह, नौबहार सिंह, टीपू सहित कई किसानों की धान, गन्ना, चरी और बाजरे की फसलें पूरी तरह डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मेहकर सिंह मौके पर पहुंचे औ...