बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हड़िया पोखर शेखाना देवी स्थान में रविवार को श्री देवी मां मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधियों ने नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया। इसमें 200 से अधिक लोगों का इलाज हुआ। इसमें जदयू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष भोला शंकर प्रसाद, सचिव पिंटू कुमार, उपाध्यक्ष उज्ज्वलानंद गिरी, डॉ. वीरेंद्र कुमार, प्रकाश गुप्ता, निशांत गुप्ता, गौरव कुमार, सिद्धांत कुमार, आदित्य कुमार, विकास कुमार वर्मा व अन्य ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...