गया, सितम्बर 20 -- बोधगया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेखवारा से शनिवार को पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनामिका की पहल पर निकाली गयी। रैली के माध्यम से स्कूली बच्चों को नियमित भोजन करने और टिफिन में पौष्टिक खाद्य सामग्री लाने के लिए प्रेरित किया गया। करीब दो सौ विद्यार्थियों ने रैली में स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ भाग लिया। 'हर दिन खाना खाओ, स्वस्थ जीवन अपनाओ जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई गयी। कार्यक्रम की तैयारी व संयोजन संगीत शिक्षक धर्मवीर कुमार शर्मा ने किया। विद्यार्थियों को विद्यालय के आसपास के गांवों में भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में आशीष कुमार सिन्हा, नीरज कुमार, धर्मवीर कुमार शर्मा, रामानन्द पासवान, सुजाता कुमारी, स्वीटी कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।...