बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- सत्ता संग्राम शेखपुरा विधानासभा : नीतीश अभ्युदय के बाद ढहा शेखपुरा में कांग्रेस का किला सबसे अधिक 5 दफा राजो बाबू रहे शेखपुरा के विधायक कांग्रेसी सांसद तारिक अनवर के पिता शाह मुस्तफा थे शेखपुरा के पहले विधायक फोटो विजय : शेखपुरा के वर्तमान विधायक विजय कुमार यादव रंधीर : शेखपुरा के निवर्तमान विधायक रंधीर कुमार सोनी गिरिहिंडा : शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़ पर स्थित महाभारतकालीन शिव मंदिर। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता/ संजय कुमार मेहता। पत्थर और प्याज के लिए मशहूर शेखपुरा जिला विकास की दौड़ में शामिल हो गया है। लेकिन, शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अब भी लघु और कुटीर उद्योगों की कमी खटकती है। यही कारण है कि रोजगार और पलायन यहां अब भी सबसे बड़ा मुद्दा है। चुनावी इतिहास की बात करें तो कटिहार के कांग्रेसी सांसद तारि...