बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- शेखपुरा के पहाड़ में रेयर अर्थ की खोज का मामला लोकसभा में गुंजा सांसद के पूछे गये सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, अक्टूबर से होगी खोज पहाड़ में हो रहे अवैध खनन की जांच कराकर होगी कार्रवाई शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा के पहाड़ में रेयर अर्थ मिनरल की खोज और अवैध खनन का मामला लोकसभा के पटल पर गुंजा। भाजपा के क्षेत्रीय सांसद विवेक ठाकुर ने मामले को लोकसभा में उठाते हुए कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे में यह सामने आया है कि शेखपुरा का पहाड़ जिस प्रकार का है, ऐसे ही पहाड़ से रेयर अर्थ मिलता है। सांसद में खान एवं भूतत्व मंत्री से पूछा कि क्या रेयर अर्थ मिनरल की खोज के लिए सरकार की कोई योजना है। इसके साथ ही सासंद ने सवाल किया कि शेखपुरा के पहाड़ में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन पर रोक के लिए कोई प्रभावी कदम उठाया जा रहा है य...