बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- शेखपुरा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 427 मामलों का निपटारा बैंकों से जुड़े 193 मामलों का निष्पादन किया गया समझौते के आधार पर 5,45,847 रुपए का हुआ सेटलमेंट फोटो 13मनोज01 - शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत करते जिला जज संतोष कुमार तिवारी व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला न्यायालय प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी गयी। कुल 427 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें कोर्ट के सुलहनीय वाद संबंधित 205 मामले शामिल हैं। इससे पहले जिला जज संतोष कुमार तिवारी, एसपी बलिराम कुमार चौधरी व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत की शुरुआत की। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में सुलहनीय वादों के साथ ही बैंकों से जुड़े ज्यादा से ज्यादा मामले निपटायें। न्यायालय से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। एसपी बलिराम कुमार चौधरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.