रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। नाट्य संस्था युवा रंगमंच की ओर से विलियम शेक्सपियर के कालजयी नाटक 'हैमलेट' का मंचन 21 दिसंबर को किया जाएगा। नाट्य प्रस्तुति आड़े हाउस में शाम 6:30 बजे से शुरू होगी। संस्था के महासचिव शंकर पाठक ने बताया कि 'हैमलेट' शेक्सपियर के सबसे विचारोत्तेजक नाटकों में से एक है। यह नाटक डेनमार्क के राजकुमार हैमलेट की कथा है, जो अपने पिता की रहस्यमय मृत्यु का बदला लेने के संघर्ष में प्रतिशोध, दुःख, नैतिक द्वंद्व और अस्तित्व से जुड़े गहरे प्रश्नों से जूझता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...