पाकुड़, अक्टूबर 5 -- पाकुड़। नगर परिषद सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो एसएनआईडी कार्यक्रम 12 से 14 अक्टूबर के सफल क्रियान्वयन हेतु अर्बन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 11 हजार 600 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए शहर में 68 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, ताकि किसी भी बच्चे को दवा से वंचित न रहना पड़े। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु सहिया द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र में संचालित कूड़ा गाड़ी के माध्यम से भी आमजन तक संदेश पहुंचाया जाएगा। इस अभियान के तहत लक्ष्य रखा गया है कि पहले ही दिन बूथ पर 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.