औरंगाबाद, मार्च 19 -- दाउदनगर,संवाद सूत्र। काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने शून्यकाल में रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने स्लीपर श्रेणी सेवाओं को धीरे-धीरे खत्म करने पर आपत्ति जताई और इसे बहाल करने की मांग की। सांसद ने रेलवे में खाली पदों पर तत्काल बहाली, भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार व पेपर लीक पर रोक लगाने की जरूरत बताई। उन्होंने औरंगाबाद-बिहटा रेलवे लाइन और मुंडेश्वरी रेलवे लाइन निर्माण, डेहरी डालमियानगर में रेलवे कारखाना स्थापित करने और कोरोना काल में बंद ट्रेनों के ठहराव बहाल करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने अकोरहा स्टेशन पर रांची-वाराणसी इंटरसिटी और अनुग्रह नारायण स्टेशन पर वंदे भारत व गया-चेन्नई एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। आरा रेलवे स्टेशन का नाम रामनरेश राम के नाम पर रखने की अपील की। सांसद ने सरकार से इन मुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.