बुलंदशहर, जनवरी 10 -- सेंट गिरी स्कूल परिसर स्थित एचवी गिरी शूटिंग रेंज ने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। रेंज से जुड़े सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन निशानेबाजी का परिचय देते हुए अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोच जयकांत के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में साक्षी राजपूत, पवन तोमर, ऋषभ पचौरी, सक्षम सिंह, रॉबिन सैनी, दक्ष चौधरी, देव राघव और जयंत अत्री शामिल हैं। कोच जयकांत ने बताया कि बच्चों की इस उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का ही यह परिणाम है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.