महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, निज संवाददाता। मैरिज हॉलों में जनवरी, फरवरी व मार्च महीने के शादी-ब्याह के लग्न में खूब शहनाइयां बजीं। पर 14 मार्च से सूर्य देव कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास माह शुरू हो गया। अब खरमास के बाद 14 अप्रैल से जिले में फिर शहनाई की गूंज सुनाई देगी। खरमास में विवाह के साथ गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ जैसे मांगलिक संस्कारों के लिए भी कोई मुहूर्त नहीं है। परिजन अब खरमास के समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। खरमास के बाद पहला लग्न 14 अप्रैल से दूल्हों के सिर पर सेहरा फिर सजना शुरू हो जाएगा। आचार्य लोकनाथ तिवारी ने बताया कि खरमास के बाद विवाह मुहूर्त 14 अप्रैल से शुरू होगा। इस बार अप्रैल, मई व जून तक शादी-विवाह के लिए 29 मुहूर्त मिल रहे हैं। इस साल अप्रैल महीने में शादी-विवाह के लिए केवल 9 मुहूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.