हापुड़, फरवरी 5 -- आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए लंबे समय से परेशान नगरवासियों को अब बड़ी राहत मिल गई है। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल की पहल पर नगर पालिका परिषद कार्यालय, एनएच-9 किनारे स्थित पालिका परिसर में आधार सेंटर की शुरुआत कर दी गई है। इसके चलते अब नागरिकों को आधार अपडेट, संशोधन या अन्य सेवाओं के लिए निजी सेंटरों पर अतिरिक्त शुल्क देने या दूर-दराज के स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब तक आधार संबंधी कार्यों के लिए लोगों को या तो निजी एजेंसियों का सहारा लेना पड़ता था या फिर दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की हानि हो रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने नगर पालिका स्तर पर ही आधार सेंटर शुरू कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद यह सुविधा आम जनता के लिए उपलब्ध करा दी गई है। आधार स...