हाथरस, जून 12 -- बोले हाथरस का असर -शहर की नवीपुर शिवकॉलोनी में है बुरा हाल -11 जून को हिन्दुस्तान ने प्रकाशित की प्रमुखता से समस्या हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शहर की नवीपुर शिवकॉलोनी में बिना बारिश ही हर वक्त जलभराव रहता है। 11 जून के अंक में हिन्दुस्तान ने लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पालिका ने पंप की व्यवस्था कर पानी निकलवाना शुरु कर दिया। शहर की शिव कॉलोनी और शिव कॉलोनी का बुरा हाल है। यहां हर वक्त जलभराव रहता है। बिना बारिश के ही ऐसा हाल रहता है कि लोग पैदल तक नहीं निकल पाते है। इस भीषण गर्मी में पानी भरा रहने के कारण भयंकर बीमारी फैलने की आंशका से लोग डरे हुए है। इलाके के लोगों ने हिन्दुस्तान से संपर्क किया तो टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी के लोगों का दर्द जाना। मैन रोड पर पानी भरा हुआ था। छोटे बडों से लेकर बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.