गुड़गांव, दिसम्बर 31 -- गुरुग्राम। सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों को एक साझा मंच पर लाने की तैयारी की जा रही है। इस पहल के तहत छात्र आपसी संवाद करेंगे और नए विचारों, सोच व नवाचार से रूबरू होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में तार्किक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न विषयों पर खुलकर बोलने, सवाल पूछने और अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल उनकी संवाद क्षमता विकसित होगी, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन कौशल भी निखरेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के बीच सीखने का अंतर कम होगा। दोनों वर्गों के छात्रों एक-दूसरे के अनुभव साझा कर सकेंगे और नई सोच को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में ओपन डायलॉग सेशन होगा। जिसमें छ...