देहरादून, जून 26 -- माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में गुरुवार से विशेष गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान का शुभारम्भ, घट स्थापना की गई। हरियाली बोने और श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ ही गुप्त नवरात्र प्रारंभ हो गया है। मंदिर संस्थापक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया कि घट स्थापना के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन की सफलता के लिए मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष में चार बार नवरात्रि आती हैं। जिसमें शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि प्रचलन में हैं। माघ माह और आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि होती है। इस समय आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि है। इस माह में की जाने वाली पूजा अनुष्ठान, साधना तप और उपवास का विशेष महत्व है। चार जुलाई तक नित्य आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान होगा। श्री दुर्गा सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.