महाराजगंज, अगस्त 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सनातन धर्म में रक्षाबंधन एक प्रमुख त्योहार है। इसे बहुत ही धूम-धाम के साथ हर वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के आपसी प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक होता है। इसमें बहनें अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी ने सबसे पहले राजा बली को राखी बांधी थी और अपना भाई बनाया था। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण ने दौपद्री से राखी बंधवायी थी, इस कारण से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। आर्यावर्त ज्योतिष केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकनाथ ने बताया कि काफी वर्षों के बाद पूरे दिन राखी बंधवाने के लिए शुभ है। 9 अगस्त को सुबह 5.30 से दोपहर 1.23 बजे तक योग अति उत्तम है। इस दिन श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग का मिलन भाई-बहन के रिश्ते को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.