हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सूर्य देव की आराधना का महापर्व छठ रविवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं ने शुभ मुहूर्त के अनुसार शाम 5:35 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठी मइया का विधि-विधान से पूजन किया। लोक गीतों का गायन करने के साथ छठी मइया के जयकारे लगाए। वहीं सोमवार सुबह 6 बजे शुभ मुहूर्त के अनुसार महिलाएं उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूजन करेंगी। उसके बाद 36 घंटे से जारी निर्जल व्रत सम्पन्न होगा। छठ महापर्व को लेकर छठ पूजा सेवा समिति हल्द्वानी ने पूजा स्थल पर विशेष तैयारियां की थीं। पूजा स्थल से मुख्य सड़क तक पूरा स्थल भव्य रूप से सजाया गया था। शाम तकरीबन 4 बजे से लोगों का पूजन स्थल पर एकत्र होना शुरू हो गया था। शुभ मुहूर्त के अनुसार डूबते सूर्य ...