कौशाम्बी, फरवरी 14 -- धर्मा देवी इंटर कॉलेज में शनिवार को बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बोर्ड परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर विद्यालय परिसर से विदा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव और भावनाएं साझा शिक्षकों व जूनियरों के बीच साझा किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दारा नगर रागिनी अरुण केसरवानी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजय प्रसाद शर्मा एवं समाज सेवी रणविजय निषाद उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ता संजय प्रसाद शर्मा ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ जीवन के विभिन्न आयामों और करियर विकल्पों पर विस्तृत मार्गदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.