नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- शुभमन गिल को ऑल-फॉर्मेट कैप्टन बनाने ओर कदम बढ़ाते हुए बीसीसीआई ने उन्हें टी20 की प्लेइंग इलेवन में बतौर उपकप्तान जैसे वाइल्ड कार्ड एंट्री दे दी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी किसी भी विपक्षी टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द हुआ करती थी लेकिन बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट की एक बचकाना जिद ने भरत के लिए ही सिरदर्द पैदा कर दिया है। वो भी टी20 वर्ल्ड कप से महज कुछ महीने पहले।क्या ये वाइल्ड कार्ड एंट्री और टीम पर थोपना नहीं है? संजू सैमसन को ओपनिंग से हटाकर शुभमन गिल को थोप दिया गया जो टीम को भारी पड़ रहा। लेकिन असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशेट क्लास की दुहाई देकर गिल का बचाव कर रहे। आईपीएल के प्रदर्शन की याद दिला हास्यास्पद दलीलें दे रहे। बीसीसीआई का ये वाइल्ड कार्ड एंट्री कार्ड, गिल को ऑल फॉर्मेट प्लेयर और कैप...