नई दिल्ली, जनवरी 10 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हो रही है। गिल चोट के कारण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे, जबकि श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगी चोट के बाद पहली बार भारत के लिए खेलने उतरेंगे। दोनों स्टार बल्लेबाजों के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर वनडे में 3,000 रन पूरा करने के करीब हैं। उन्हें ये मुकाम हासिल करने के लिए 83 रनों की जरूरत है। उन्होंने 67 पारियां खेली हैं। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान तीन हजार रन पूरे कर लेते हैं तो वह पारी के लिहाज से सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाल...