अररिया, फरवरी 7 -- रानीगंज। एक संवाददाता। यूं तो पूरे प्रखंड में नल जल योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। लेकिन रानीगंज नगर पंचायत के कई वार्डो में आजतक नल का जल लोगों को नहीं मिल सकी है। जब रानीगंज नगर पंचायत के वार्डो में नलजल का पानी लोगों को नहीं मिल रहा है तो सुदूर देहाती इलाकों का क्या हाल होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के सरवाहा टोला के लोगों को आजतक नल जल का पानी नसीब नहीं हो सका है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के वार्ड पार्षद मनोज कुमार ने बताया कि जब से नलजल का पानी की टंकी व टोटी लगी है तब से नलजल का पानी नहीं आया है। पानी की टंकी में कोई ऑपरेटर नहीं रहता है। कई घरों में लगे नलजल की टोटी भी टूट चुकी है। यहां के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। बोले ग्रामीण: ग्रामीण पिंटू कुमार, स...