नई दिल्ली, मार्च 25 -- योगी सरकार के आठ साल पूरा होने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को उपलब्धियां गिनवाईं। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आठ साल में हुआ विकास नहीं दिख रहा है। जिस तरह शुतुरमुर्ग अपना सिर गड़ाए रहता है उसी तरह वह भी हैं। सपा मुखिया सत्ता के भूखे हैं। उनकी सरकार होती तो फिर सैफई में डांस करा रहे होते। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्कर्ष के वर्ष कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार व घोटाला होता था। खनन से लेकर जमीन घोटाला हुआ। उनके खनन विभाग के एक राज्यमंत्री को घोटाले की वजह से हटाया भी गया। फिर तीन दिन बाद उसी मंत्री को उनके नेता ने गले लगाया और उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.