हापुड़, जनवरी 3 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में ब्रजनाथपुर शुगर मिल में गन्ने की ट्रॉली को पहले खाली करने पर दो युवकों के बीच जमकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। सोलपुर कोटला के दूसरे संप्रदाय के युवकों ने गढ़ी धर्मपुर के युवक पर लाठी-डंडों और लोहे के एक्सल से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इस मामले में घायल के पिता ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव गढ़ी धर्मपुर 15 विस्वा निवासी अशोक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र विशाल तोमर शुक्रवार की शाम को घर से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ब्रजनाथपुर शुगर मिल में डालने के लिए गया था। गन्ने की ट्रॉली को पहले खाली करने को लेकर विशाल का गांव सालेपुर कोटला निवासी फरहान से विवाद हो गया ...