पीलीभीत, मार्च 23 -- नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व चुर्रासकतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही है। बीसलपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मात्र एक महिला चिकित्सक ने ही मरीजों को देखकर मेले की औपचारिकताओं में खानापूरी की। प्रचार प्रसार के कारण कम मरीज ही मेले में पहुंचे। रविवार को नगर के मोहल्ला दुबे स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें महिला चिकित्सक सविता विद्यार्थी ही मौजूद रहीं। प्रचार-प्रसार के अभाव में मात्र दो दर्जन मरीज ही मेले में परीक्षण कराने पहुंचे। मेले में शुगर की जांच नहीं हो पाई और न ही अस्पताल में उपलब्ध एटीएम हेल्थ मशीन से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हो पाया। चुर्रासकतपुर व दियोरियां कलां प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.