औरंगाबाद, फरवरी 19 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद की संस्था दानिका संगीत महाविद्यालय में शुक्र गुलजार शनि बहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोक गायिका सुनीता सरगम की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के प्रो. डॉ संजीव रंजन, दानिका के निदेशक डॉ रवीन्द्र कुमार, शशि देवी, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी ने दीप जला कर किया। प्रस्तुति के क्रम में प्रसिद्ध भजन तोहर देहिया ई माटी में मकान बा काहे के गुमान बाद ना गाई तो लोग भाव विह्ववल हो गए। वैवाहिक पारंपरिक गीत की प्रस्तुति के क्रम में निंदिया के मातल दूल्हा झुकी झुकी जाई हे की प्रस्तुति दी। डा. रवीन्द्र कुमार ने बताया कि मगध के सात जिलों के प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं। यह संगीत का अद्भुत प्लेटफार्म है ज...