आगरा, जुलाई 11 -- नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को बोदला बिचपुरी मार्ग पर लगने वाले शुक्रवार बाजार में आये दुकानदारों पर सख्ती की। इन दुकानदारों ने पूरी रोड घेर कर दुकानें लगा लीं थीं, जिससे जाम लग रहा था। नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को मुख्य बाजार के बंद रहने से हजारों की संख्या में फड़ आदि लगाकर सामान बेचने वाले कारोबारी यहां पर व्यापार करने के लिए आते हैं। दुकानदारों की बढ़ती संख्या स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए समस्या बनती जा रही है। खाट, तखत, काउंटर आदि लगाकर सामान बेचने वालों ने अब मुख्य सड़क पर भी सामान रखकर कारोबार शुरू कर दिया है। इससे सिकंदरा से बोदला होकर शाहगंज, आवास विकास और बिचपुरी की ओर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। दिनभर यहां जाम के हालात बने रहते हैं। स्थानीय लोग कई बार इसकी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.