मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल लाइन की मरम्मत, स्लीपर परिवर्तन और ओवर हॉलिंग को लेकर गोबरसही रेलवे गुमटी नंबर-4 स्पेशल पूरी दो दिन पूरी रात बंद रहेगी। शुक्रवार और शनिवार की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रेलवे गुमटी बंद रहेगी। इस सड़क मार्ग से वाहनों का परिचालन नहीं हो सकेगा। ट्रेनों का परिचालन भी धीमी रफ्तार से होगा। लोको पायलट को कौशन दिया जाएगा। मरम्मत कार्य के बाद इस रेलवे लाइन की गति बढ़ेगी। वर्तमान में 110 किमी प्रति घंटा ट्रैक की रफ्तार है। वहीं रेल पथ मरम्मत के बाद इसकी रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। रेलवे गुमटी बंद होने की सूचना रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेल पथ मुजफ्फरपुर में एसडीओ पूर्वी, काजी मोहम्मदपुर और सदर थाना के अलावा ट्रैफिक थाना को दी है। इस दौरान पटना से आने और जाने वाली वाली बसों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.