कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार, वरीय संवाददाता समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक शुक्रवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 73 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन सौंपे। जनता दरबार में सबसे अधिक आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे। लगभग 40 मामलों में भूमि मापी, मुआवजा, अतिक्रमण मुक्ति, अवैध कब्जा हटाने, नामांतरण, भूदान, वासगीत पर्चा निर्गमन तथा एसीपी लाभ से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। इसके अलावा पुलिस, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विद्युत आपूर्ति, थानाध्यक्ष, स्थापना कार्यालय सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन...