मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 10 -- मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे आगामी 15 अक्तुबर को संत शिरोमणि गुरु रविदास का तृतीय सन्त सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा 16 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक लोकदास महाराज ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर संत शिरोमणि गुरू रविदास का तृतीय संत सम्मेलन 15 अक्टूबर की रात्रि में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान आदि विभिन्न प्रांतों से साधु-संत व अनुयायी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जिसकी तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। जिसके लिए विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। सम्मेलन में संतो के द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने, अंध-विश्वास को दूर करने तथा नशा उन्मूलन को लेकर संत महापुरुषों के द्वारा संदेश दिया जाएगा। सम्मेलन के बाद...